Sunday, 5 June 2016

आप कितने मोबाइल एडिक्ट है???

मोबाइल एडिक्शन(लत)

आज मोबाइल एक आम जरूरत की वस्तु है,और स्मार्टफोन आने के बाद से जिंदगी के हर क्षेत्र में इसकी उपयोगिता कई गुना बढ़ गई है,लेकिन जहा वस्तुओ का उपयोग होता है वहा दुरूपयोग भी होता है आज हमें मोबाइल की *लत* सी लग गई है आपको और मुझको इसकी कितनी हद तक इसकी लत है आइये देखते है??

1.आप अपने जरुरी फोन कॉल के अलावा फ़ोन दिन में कितना उपयोग करते है??
अ.1 घंटा  2
ब.2 घंटा   4
स.4 घंटा   6
द.8 घंटा या इससे ज्यादा  8

2. क्या आपा अपने फ़ोन घर में छुट जाने पर कैसा महसूस करते हो??
1.डिप्रेस्ड  8
2.उदास   6
3.कुछ खाली खाली 4
4.कोई फर्क नहीं   2

3. फ़ोन आपकी जिंदगी में कितना मायने रखता है??

1. इसके बिना जीने की कल्पना नहीं की जा सकती।         8
2.बहुत मायने रखता है   6
3.महत्पूर्ण तो है।       4
4.कुछ ख़ास नहीं।      2

4.क्या जब आप अपने दोस्तों/परिवार के साथ होते है तो अपने जरूरी फ़ोन अटेंड करने के अलावा भी फ़ोन से कितना छेड़ छाड़ करते है??

1.हमेशा। 8
2.प्राय:   6
3.कभी कभी। 4
4.नहीं। 2

5.खाना खाते समय,बाथरूम में,ड्राइविंग में आप फ़ोन कितना use करते है??

1.हमेशा 8
2.प्रायः। 6
3.कभी कभी। 4
4.नहीं। 2

6.फ़ोन में नेट की सुविधा/डाटा पैक/वाईफाई न होने पर आप क्या करते है??

1.बैचैन होकर कोई विकल्प तलाशते है?? 8
2.बार बार मोबाइल खोलकर चेक करते है  क्या नेट आया?? 6
3. नेट आने का वेट करते है और आने पर मोबाइल के सभी नोटिफिकेशन चेक करते है, 4
4.कोई फर्क नह पड़ता। 2

7. आप का स्मार्ट फ़ोन लेने का मुख्य मकसद क्या है??

1.सोशल मीडिया। 8
2.सेल्फ़ी-फ़ोटो।    4
3.न्यूज़/राइटिंग/नोट्स/अलार्म/इत्यादि  4
4.सोशल स्टेटस। 2

8.आप को अगर कहा जाए कीआप को 2-3 दिन के लिए अपने स्मार्टफोन से अलग कर दिया जाये और सिर्फ कॉल के लिए एक अलग फ़ोन दे दिया जाए तो आपकी प्रतिक्रिया क्या होगी??

1.संभव नहीं है।      8
2.बहुत मुश्किल है।  6
3.शांति मिलेगी।    4
4.ओके।     2

9.स्मार्ट फ़ोन के बारे में आपकी राय

1. जरूर होना चाहिए। 8
2.आपस में कनेक्ट होने का बेहतर साधन।    6
3.सुविधा है।   4
4.कुछ ख़ास नहीं।  2

10.आपके स्मार्टफोन use करने के बारे में लोगो की साधारणतह राय

1.हद से ज्यादा उपयोग करता है।  8
2. हैवी यूजर है।  6
3. रिप्लाई देता है।  4
4.मोबाइल देख भी लिया करो कभी कभी।   2

इन सभी सवालो के सोच कर जवाब दीजिए और हर जवाब के बाद एक नंबर है उसे ऐड करिये

अगर आपका प्राप्तांक
70 से ज्यादा है तो आप एक गहरी लत का शिकार हो चुके है,इसको गंभीरता से  विचार कीजिये,आपकी ये आदत लत बन के आपको तकलीफ दे रही है इसनमे बहुत जल्द सुधार करने की जरूरत है,

50-65
आप अगर ध्यान नहीं देंगे तो आपको बहुत जल्द ये लत पकड़ लेगी,अपने आप को नितंत्रित कीजिये,

30-50
आप संतुलित उपयोगकर्ता है अपना संतुलन बनाये रखे,

30 से कम
आपका तकनीक के क्षेत्र में बहुत कम इंट्रेस्ट है आप अपनी आदते थोड़े सुधर कर तकनीक का ज्ञान ले और थोड़ा स्मार्टफोन व्यवहार करना सीखे,आपको ज़माने के साथ चलने के लिए ये आवश्यक है

No comments:

Post a Comment

आपके अमूल्य राय के लिए धन्यवाद,